फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav : Case registered against BSP mayoral candidate Hasmat Malik for violating the code of conduct

Nikay Chunav 2023 : बसपा मेयर प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नोटों की गड्डी के साथ खूब वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : मेरठ में बसपा मेयर प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बसपा प्रत्याशी का नोटों की गड्डी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इसी मामले में कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Nikay Chunav : Case registered against BSP mayoral candidate Hasmat Malik for violating the code of conduct
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बसपा के मेयर प्रत्याशी का रुपयों के साथ वीडियो वायरल हो गया। वह इस वीडियो में वोटरों के बीच नोटों की गड्डी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जाकिर कॉलोनी चौकी इंचार्ज दिनेश पाल की तरफ से आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बसपा के महापौर प्रत्याशी हसमत मलिक समेत तीन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। बताया गया कि यह वीडियो महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक का है। वह अपने हापुड़ रोड कार्यालय में नोटों की गड्डी का लेनदेन कर रहे हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा को तगड़ा झटका:  कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मेयर प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि वायरल हुए वीडियो के आधार पर बसपा प्रत्याशी हशमत मलिक समेत तीन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: कल सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed