फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam officer awake, gave illegal parking list to police

जागे निगम अफसर, पुलिस को सौंपी अवैध पार्किंग की सूची

Thu, 13 Apr 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
nigam officer awake, gave illegal parking list to police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर की सड़कों पर अवैध वाहन पार्किंग पर वसूली बुधवार को भी जारी रही। इतना जरूर हुआ है कि पार्किंग माफिया ने अब वसूली के लिए किराए के लोग छोड़ दिए हैं। अवैध पार्किंग के मसले पर निगम अफसरों की किरकिरी पर निगम अफसरों की चुप्पी टूट गई। बुधवार को निगम अधिकारियों ने जहां अतिक्रमण हटाओ दस्ते को सड़क पर चल रही अवैध वाहन पार्किँग को भी हटाने के निर्देश दिए हैं वही अवैध पार्किँग हटवाने में सहयोग के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा है। ताकी थाना क्षेत्र के हिसाब से पार्किंगों पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

 सड़कों पर अवैध वाहन पार्किँगों पर जनता से अवैध वसूली को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया हुआ है। शहर के बैँक, होटल, कचहरी, पार्क, अस्पताल, मंडप आदि सभी स्थानों पर सड़क पर ही कुछ लोग तारबंदी करके अवैध वाहन पार्किंग चला रहे हैं। पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों द्वारा शुल्क वसूली का विरोध करने पर अभद्रता भी झेलनी पड़ती है। कुछ स्थान जैसे सूरजकुंड पार्क के बाहर तो पुलिस की छत्रछाया में जनता से अवैध वसूली का कारोबार चल रहा है। इसके अलावा कचहरी के गेट, दिल्ली रोड स्थित शाप्रिक्स माल, कंकरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल आदि के बाहर सड़क पर अभी भी वाहन पार्किँग चल रही है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने ये लिया एक्शन
मेरठ। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी दिनेश यादव ने अतिक्रमण हटाओ टीम में शामिल अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि शहर की सड़कों पर चल रही वाहन पार्किंग नगर निगम की नहीं हैं यानी पूरी तरह अवैध हैं। जिनको चिंहित करके इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी जाए। ताकी अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और सड़कें अतिक्रमण मुक्त हों। दिनेश यादव का कहना है कि अवैध वाहन पार्किँग से संबंधित पत्र एसपी सिटी कार्यालय में भी रिसीव करा दिया गया है। ताकी पुलिस भी अपने स्तर से अवैध वाहन पार्किंग में शुल्क वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed