{"_id":"5f7230008ebc3e7502492d1d","slug":"nia-dsp-killer-munir-s-property-will-be-attached-meerut-news-mrt5035748121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए के डीएसपी के हत्यारोपी मुनीर की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए के डीएसपी के हत्यारोपी मुनीर की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
तंजील अहमद (फाइल फोटो)।
- फोटो : BIJNOR
एनआईए के डीएसपी के हत्यारोपी मुनीर की संपत्ति होगी कुर्क
बिजनौर। पुलिस ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या के आरोपी मुनीर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उसके नाम स्थित 300 गज के प्लॉट व मुरादाबाद में स्थित उसके परिवार की दुकान को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
मुनीर तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर के रहने वाले मुनीर का अपराध जगत में बड़ा नाम है। दिल्ली से लेकर बिजनौर तक उसने हत्या के साथ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने तीन अप्रैल 2016 को सहसपुर के ही रहने वाले एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की की उस समय हत्या कर दी थी, जब वह कार से स्योहारा से सहसपुर लौट रहे थे। इस घटना में मुनीर के साथ रिहान, जौनी, तजीम अहमद व रिजवान भी शामिल थे। पुलिस ने मुनीर के साथियों को तो दबोच लिया था, लेकिन मुनीर पुलिस के हाथ नहीं आया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में एसटीएफ ने उसे गाजियाबाद के एक मकान से गिरफ्तार किया था।
फॉर्च्यूनर कार मिली नहीं, कुर्क करने का कर दिया दावा
दोघट (बागपत)। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी पर शिकंजा कसने गई पुलिस अति उत्साह में किरकिरी करा बैठी। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि तीन मकानों के साथ उसकी फॉर्च्यूनर कार को कुर्क कर लिया है, लेकिन पुलिस को कार नहीं मिली थी। अब मेरठ समेत कईं ठिकानों पर पुलिस ने कार की बरामदगी के लिए दबिश दी है।

बिजनौर : डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या का आरोपी मुनीर।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन