फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIA arrested of Javed Ali from Delhi Airport in case of terror funding

टेरर फंडिंगः एनआईए ने जावेद को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, सऊदी अरब से लौटा था स्वदेश

Tue, 12 Nov 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
NIA arrested of Javed Ali from Delhi Airport in case of terror funding
एनआईए सांकेतिक तस्वीर

एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट से मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी जावेद अली को गिरफ्तार किया है। हवाला कारोबार के जरिये आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा को फंड जुटाने के मामले में दो साल से एनआईए को जावेद की तलाश थी।

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी जावेद अली पुत्र इमरान पिछले कई साल से सऊदी अरब में रहकर कारपेंटर का काम करता था। रविवार देर रात वह सऊदी अरब से स्वदेश लौटा था, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दो साल पहले लश्कर के एक सरगना शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहेल खान को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि जावेद सऊदी अरब से हवाला के जरिए मुजफ्फरनगर हवाला चैनल के माध्यम से टेरर फंडिंग कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईएसआईएस को भी सप्लाई होते रहे हैं किठौर से असलहे, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नईम के अलावा पांच अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था। जिनमें मुजफ्फरनगर के दो सराफ आदीश जैन और दिनेश उर्फ अंकित गर्ग शामिल थे। जावेद सहित पांच फरार थे। आतंकी इस फंड का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैय्यबा भारत में रैकी करने, आतंकियों की भर्ती और विदेशी नागरिक व पर्यटकों सहित सॉफ्ट टारगेट की पहचान करने के लिए कर रहा था। 

एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि एनआईए द्वारा जावेद अली को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ किसी तरह के मुकदमे की जानकारी नहीं है। उसके साथ ही परिवार की भी जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed