फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NGT alert in meerut for poisonous air blowing from Haryana and Punjab

हरियाणा-पंजाब से आने वाली जहरीली हवा को लेकर एनजीटी सतर्क, कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई 

Mon, 29 Oct 2018 12:55 PM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Oct 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
NGT alert in meerut for poisonous air blowing from Haryana and Punjab
जहरीली हवा - फोटो : SOCIAL MEDIA

हरियाणा और पंजाब में धान की पराली जलाने के चलते एनसीआर में जहरीली हो रही आबोहवा को लेकर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सतर्क किया है। मेरठ में अधिकांश जगहों पर प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ने के कारण एनजीटी ने सख्ती बरतने को कहा है और हर 15 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रदूषण लेवल की निगरानी करनी होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर हर साल बढ़ने पर एनजीटी ने सभी एजेंसियों को चेताया है कि पीएम 10 और पीएम 2.5 का लेवल मानक से ऊपर पहुंच गया है। हर साल अक्तूबर और नवंबर माह में पराली जलने के कारण हालात खराब हो जाते हैं। एनजीटी ने सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) और यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) को प्रदूषण स्तर की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर सरकार के साथ साथ एनजीटी भी सख्त है। 
विज्ञापन


अगर यही हाल रहा तो दीपावली बाद और भी हालात खराब हो जाएंगे। इसलिए मॉनीटरिंग में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। दोनों बोर्ड के अधिकारी इस पर गंभीरता और संयुक्त रूप काम करेंगे। मेरठ में अभी हालात खराब तो हैं, लेकिन अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में यहां वायु प्रदूषण 450 के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई 
एनजीटी ने निर्देश दिए हैं कि वायु प्रदूषण को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार रहे। अगर नगर निगम क्षेत्र में कहीं कूड़ा जलता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कूड़ा जलने की मॉनीटरिंग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा, पत्र लिखकर निगम को कार्रवाई के लिए कहेगा। इसके अलावा अगर किसान ख्ेात में कोई पराली जलाता है तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। 

वायु प्रदूषण स्तर का पैमाना 
0-65     :     सही  
65-110     :     सामान्य  
110-160     :     खराब  
165-210     :     ज्यादा खराब  
 210-300     :     खतरनाक

मेरठ में प्रदूषण का स्तर 

बिजली बंबा चौराहा     310 
बेगमपुल चौराहा     289 
सूरजकुंड     266 
खैरनगर चौराहा     282  
थापर नगर     280 
बागपत चौराहा     299 
पुलिस लाइन     205 

मेरठ में पीएम 2.5 का लेवल  
बिजली बंबा चौराहा     210  
बेगमपुल  चौराहा     200 
सूरजकुंड     154 
खैरनगर चौराहा     161  
थापर नगर     189 
बागपत चौराहा     166 
पुलिस लाइन     125

विभागों को पत्र भेजे जाएंगे 
वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने जो निर्देश दिए हैं, उनके अनुसार काम किया जा रहा है। दीपावली को लेकर भी विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। कूड़ा जलाने और पराली जलाने पर संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाएंगे। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed