फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nexus blame to police in kiddneping in teen girl

किशोरी के अपहरण में पुलिस पर साठगांठ का आरोप

Sun, 01 Sep 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
nexus blame to police in kiddneping in teen girl
31पीजीएच2ए - छात्रा के मामले में डीआईजी से मिलने पहुंचे गांव के लोग। - फोटो : PARIKESHGARH
किशोरी के अपहरण में पुलिस पर साठगांठ का आरोप
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का समुदाय विशेष युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया परंतु परिजनों से छात्रा को नहीं मिलने दिया। वहीं, उसके बयान कराने पर पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष है। वहीं, शनिवार शाम को समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इससे पूर्व पीड़ित छात्रा के परिजन दर्जनों गांवों के लोगों के साथ आईजी से भी मिलने पहुंचे।
बता दें कि क्षेत्र की एक गांव की छात्रा का समुदाय विशेष के युवक अपहरण कर ले गए थे। छात्रा के पिता ने तीन युवकों एवं तीन किशोरियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को अपहृत छात्रा को बरामद कर बयान करा दिए थे। वहीं, छात्रा के बरामद होने पर उसके परिजन एवं ग्रामीण थाना परीक्षितगढ़ पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें छात्रा से नहीं मिलने दिया। जिसके चलते ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर आरोपियों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को छात्रा के गांव में पंचायत हुई। जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन छात्रा से बयान कराए और छात्रा को परिजनों से मिलने नहीं दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस एक आरोपी युवक से मिली हुई है। जिसके चलते पुलिस साठगांठ कर आरोपियों को बचाने में लगी है। जिसके चलते ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। वहीं, शनिवार को छात्रा के परिजनों के साथ दर्जनों लोग आईजी से मिले तथा पुलिस की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर, देर शाम सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी खरखौदा, रोहित खंद्रावली, पंकज त्यागी असौड़ा, नितिन त्यागी खजूरी, सुक्खी त्यागी कैली, अनुज पांची, महेश चितवाना, रोबिल किला, विनय प्रधान खजूरी, सुनील, सनी खजूरी आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed