Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्ट यूपी की खबरें: पति-पत्नी और तीन बच्चों पर तेंदुए ने किया हमला, दो छात्राओं की लड़ाई में एक की मौत

Wed, 11 Nov 2026 04:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 11 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

Meerut News: बिजनौर में बाइक सवार परिवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया।  बिजनौर में ही शादी की जिद करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। बागपत में कक्षा की दो छात्राओं के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
News from West UP: Leopard attacks a couple and their three children; one student dies
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बाइक सवार परिवार पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Trending Videos
News from West UP: Leopard attacks a couple and their three children; one student dies
अस्पताल में भर्ती बच्चा। तेंदुए ने चेहरा बुरी तरह जख्मी कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
घटना नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। मुकरपुर सत्ती निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी ममता और तीन बच्चों के साथ भैया दूज मनाने ससुराल जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी बाइक खेड़ा गांव के रास्ते से गुजर रही थी। तभी अचानक खेत से निकले गुलदार ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले से पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। गुलदार ने दोबारा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया। इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
 
News from West UP: Leopard attacks a couple and their three children; one student dies
मिस्टी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कक्षा छह की दो छात्राओं में मारपीट, एक की मौत
बागपत में स्कूल में दो छात्राओं के बीच हुई मारपीट के बाद घायल दस वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा ने मेरठ के निजी अस्पताल में 14 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया।
मामला नयागांव उर्फ हमीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय का है। गांव निवासी पवन की बेटी मिस्टी कक्षा छह में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, 28 अक्तूबर को स्कूल में दूसरी छात्रा से हाथ लगने को लेकर उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान मिस्टी को जमीन पर गिराकर पेट और सीने पर लात मारी गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल और फिर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News from West UP: Leopard attacks a couple and their three children; one student dies
राखी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा प्रेमी से शादी की जिद, प्रेमिका का गला चाकू से काटा
शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की जेसीबी चालक ने पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद शव जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 40 दिन बाद युवती का कंकाल बरामद किया है।
मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है। गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी राखी 28 सितंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आठ नवंबर को उसकी मां रेखा देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो गांव गंधौर निवासी विकास से राखी की बातचीत का पता चला। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस के मुताबिक, विकास और राखी के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। राखी शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि 26 सितंबर को वह विकास के घर पहुंची और उसकी पत्नी के सामने खुद को गर्भवती बताते हुए शादी करने या मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद विकास ने उसे मिलने के लिए बुलाया। 28 सितंबर को वह राखी को बवनपुरा के पास नहर की पटरी के जंगल में ले गया। वहां शराब में कोल्ड ड्रिंक मिलाकर उसे पिलाई और फिर उसकी चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद चाकू से गला काटकर शव झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती के अवशेष और घटनास्थल से अन्य सामान बरामद किया है।
 
विज्ञापन
News from West UP: Leopard attacks a couple and their three children; one student dies
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI
मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर की की हवा जहरीली
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। बुधवार सुबह कई जिलों में स्मॉग की चादर छाई रही। मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।
सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 393, बागपत का 340, मेरठ का 256 और गाजियाबाद का 209 दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति मुजफ्फरनगर और बागपत की रही। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। हवा की गति कम होने और मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषित कण वातावरण में बने हुए हैं। रात में तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ रही है।
विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह स्मॉग के दौरान खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क लगाने और आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed