{"_id":"69ce9fe2b0fec3b93b01fec8","slug":"newly-married-womans-body-found-hanging-from-fan-parents-create-ruckus-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106805-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, मायके वालों का हंगामा
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मृतका प्रीति का फाइल फोटो।
- परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में नव विवाहिता प्रीति (22) का शव कमरे में लगे पंखे से चुनरी से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सीओ सदर देहात व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।
थाना हस्तिनापुर के गांव रहमापुर निवासी फतह सिंह की पुत्री प्रीति की शादी परीक्षितगढ़ के गांव सिंहपुर निवासी मित्रपाल के पुत्र मोहित से 25 फरवरी 2026 को हुई थी। बुधवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद अपने अपने कमरों में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब विवाहिता प्रीति आठ बजे तक भी अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो भांजा नौ वर्षीय करण व सास बर्फी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, मगर दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। कमरे में लगी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो चुनरी से छत के पंखे से प्रीति का शव लटका था। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचे।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच पड़ताल की। जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। प्रीति का पति मोहित व उसका देवर हिमांशु बाहर नौकरी पर गए हुए थे। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार किठौर राहुल शर्मा व लेखपाल प्रियांशु शर्मा ने परिजनों को समझाते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया।सीओ सुधीर सिंह ने बताया मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पहली पत्नी की भी हो गई थी मौत
मोहित की पहली शादी छोटा हसनपुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। करीब पांच माह पूर्व पूजा की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद मोहित की एक महीने पहले प्रीति से शादी हुई थी। लेकिन प्रीति की भी मौत हो गई। मृतका की मौत से मां बर्फी, भाई हिमांशु, बहन सोनी व छोटी के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।