{"_id":"68911af41b7b7e67df027e46","slug":"newcomer-students-visited-the-college-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105971-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांगतुक विद्यार्थियों ने किया कॉलेज का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांगतुक विद्यार्थियों ने किया कॉलेज का भ्रमण
विज्ञापन
मोदीपुरम- नीलकंठ कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता।
मोदीपुरम। नीलकंठ कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में सोमवार को बैचलर ऑफ फॉर्मेसी के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह, डायरेक्टर जरनल डॉ. योगेश भौमिया ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
ब्रजवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज लाइफ का समय सबसे अच्छा होता है। इसमें आपको अपने स्किल को बढ़ाने, कॅरिअर के लिए सोचने और समझने का मौका मिलता है। डॉ. योगेश भौमिया ने कहा कि सभी छात्र अपनी पढ़ाई और उपस्थिति दोनों का ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों ने कॉलेज भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रियंका गोयल, पूजा शर्मा, साक्षी शर्मा, शालिनी पटेल, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद