{"_id":"65e6190df4b7190b8505ef04","slug":"new-train-will-run-from-meerut-to-varanasi-soon-railway-minister-ashwini-vaishnav-informed-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ से वाराणसी तक जल्द चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ से वाराणसी तक जल्द चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भेजा पत्र
Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
सार
Meerut News : अब मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन जल्द चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर जल्द नई ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। जल्द ही मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन वाया लखनऊ होकर जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर जल्द नई ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मेरठ से सीधी वाराणसी तक कोई ट्रेन नहीं है। काफी समय से वाराणसी के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग जनता कर रही है। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गत 15 फरवरी को रेल मंत्री को पत्र भेज कर मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन चलाने की मांग की थी। जिस पर सोमवार को रेल मंत्री ने डॉ. वाजपेयी को पत्र का जवाब भेजा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा
विज्ञापन
रेल मंत्री ने कहा कि मेरठ से वाया लखनऊ होकर वाराणसी तक ट्रेन जल्द चलाई जाएगी। ट्रेन संचालन के लिए गहनता से विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी