यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा
Baghpat News : यूपी में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद के राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। रालोद से जहां राजपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदीप गुड्डू के सहारे कई मंडल साधने की कोशिश की जाएगी।
वहीं, सियासी गलियारों में शामली के थानाभवन से विधायक अशरफ अली के नाम की भी खूब चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको भी यूपी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
बता दें कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का नाम मंत्रालय की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। अगर एक मंत्रालय मिलता है तो बालियान को तवज्जो दी जाएगी। अगर दो मंत्रालय मिलते हैं तो मुस्लिम कोटे से सिवालखास या थानाभवन विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि मंत्रालय की कुर्सी किसके हिस्से में आती है।
राजपाल को इसलिए मिल सकता है इनाम
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान पिछले तीन दशक से पार्टी के साथ हैं। साल 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी के टिकट पर पहली बार खतौली से चुनाव जीते थे। लगातार दो बार खतौली से विधायक रहे। परिसीमन में बुढ़ाना सीट बनीं तो साल 2022 में रालोद के टिकट पर यहां से विधायक बनें। वर्तमान में रालोद विधानमंडल दल के नेता हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: व्यापारी सम्मेलन में छह जिलों को साधने पहुंचे BJP नेता, डिप्टी सीएम बोले- देश अब पीछे नहीं देखेगा
ये हैं रालोद के विधायक
बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से अनिल कुमार, खतौली से मदन भैया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, शादाबाद से गुड्डू चौधरी विधायक हैं। इनमें राजपाल बालियान विधानमंडल दल के नेता है।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से भाजपा नेता अंकित शर्मा समेत 15 ने थामा सपा का दामन, अखिलेश किस पर चलेंगे दांव, कई हैं दावेदार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.