फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD Candidate List: Jayant Declears Rajkumar Sangwan from Baghpat, MLA Chandan Chauhan in Bijnor

RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

Mon, 04 Mar 2024 06:23 PM IST
Dimple Sirohi सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

RLD Candidate List : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बागपत और बिजनौर सीट पर पत्ते खोल दिए हैं। बागपत से राजकुमार सांगवान तो बिजनौर से मौजूदा विधायक चंदन चौहान पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
RLD Candidate List: Jayant Declears Rajkumar Sangwan from Baghpat, MLA Chandan Chauhan in Bijnor
जयंत चौधरी, चंदन चौहान, राजकुमार सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया तो वहीं बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा

विज्ञापन

RLD Candidate List: Jayant Declears Rajkumar Sangwan from Baghpat, MLA Chandan Chauhan in Bijnor
चौधरी अजित सिंह के साथ डॉ. राजकुमार सांगवान-File Photo - फोटो : अमर उजाला

44 वर्ष से पार्टी के लिए समर्पित हैं सांगवान
चौधरी चरण सिंह का आशीर्वाद लेकर राजनीति शुरू करने वाले मेरठ के डॉ. राजकुमार सांगवान को रालोद मुखिया ने बागपत से रालोद-भाजपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 44 वर्ष से रालोद की राजनीति कर रहे डॉ. राजकुमार सांगवान जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते रहे हैं। 



बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान जैसे ईमानदार नेता को टिकट देकर जयंत चौधरी ने बड़ा संदेश दे दिया है। राजकुमार सांगवान ऐसे नेता हैं, जिनकी हर बिरादारी, हर क्षेत्र में अलग पहचान रही है। लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करने वाले डॉ. राजकुमार सांगवान को टिकट दिए जाने पर लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार इंसान को टिकट देकर जयंत चौधरी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। 

डॉ. राजकुमार सांगवान ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विवाह तक नहीं किया। उन्हें कई बार दूसरी पार्टी से टिकट के लिए ऑफर मिला लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि चौधरी चरण सिंह से प्रेरित होकर राजनीति में आए, जब तक जीवन है, इस पार्टी को नहीं छोड़ेंगे। 

माया त्यागी कांड के विरोध में आंदोलन में वर्ष 1980 में गए थे जेल 
डॉ. राजकुमार सांगवान (63) वर्ष 1980 में पहली बार बागपत के माया त्यागी कांड में हुए आंदोलन में जेल गए थे। इसके अलावा वे दर्जनों बाद छात्र और किसान आंदोलनों में जेल गए। 

वर्ष 1982 में वे मेरठ में रालोद के जिला उपाध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 1986 में वे छात्र रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। 1990 में मेरठ के युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद वे युवा रालोद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने। वर्ष 1995 में चौधरी अजित सिंह ने उन्हें झारखंड और बिहार के चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया। इसके बाद वे रालोद में प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महामंत्री सगंठन बने।

विज्ञापन

वर्तमान में रालोद के राष्ट्रीय सचिव हैं डॉ. सांगवान
वर्तमान में वह रालोद के राष्ट्रीय सचिव हैं। विधानसभा चुनाव में वह सिवालखास विधान सभा के उम्मीदवार घोषित होने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर सपा ने इस सीट पर गुलाम मोहम्मद को रालोद से प्रत्याशी घोषित करा दिया था। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा इतनी रही कि कि कटने के बाद भी वह गुलाम मोहम्मद को चुनाव लड़ाने के लिए उनके घर पहुंच गए थे। 

एमए-पीएचडी हैं डॉ. सांगवान, मेरठ कॉलेज में रहे प्रोफेसर 
डॉ. राजकुमार सांगवान ने मेरठ कालेज से एमए इतिहास किया। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह के ऊपर पीएचडी की। वह मेरठ कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed