{"_id":"698f90191f8090dab8094a42","slug":"new-traditions-are-not-allowed-emphasis-is-on-harmony-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1108385-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नई परंपराओं की अनुमति नहीं, सौहार्द पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नई परंपराओं की अनुमति नहीं, सौहार्द पर जोर
विज्ञापन
आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक लेते डीएम और एसएसपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : udhampur news
मेरठ। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, नवरात्र, रामनवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने पुलिस लाइन में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि पारंपरिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार को रोकने की हिदायत दी गई।
इस दौरान नागरिकों और धर्मगुरुओं ने सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, निर्माण कार्यों, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। डीएम ने सभी सुझावों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना सामूहिक दायित्व है। नगर निगम और नगर पालिका निकायों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विद्युत विभाग को तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों की जांच करने तथा स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा और यातायात पर पैनी नजर
एसएसपी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, नई परंपराएं न डालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीएमओ डा. अशोक कटारिया समेत धर्मगुरु और जिम्मेदार नागरिक उपस्थित रहे।