फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New session of Saraswati Shishu Mandir inaugurated with havan in Meghrajpur

Meerut News: मेघराजपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन सत्र का हवन से शुभारंभ

Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
New session of Saraswati Shishu Mandir inaugurated with havan in Meghrajpur
माछरा। पद्मावती सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में नवीन सत्र के दौरान हवन करते हुए अतिथि। फोटो सं - फोटो : सांकेतिक
माछरा। पदमावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में नवीन सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पदम सिंह ने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को सेवा, सुरक्षा, संस्कार और देशभक्ति सिखाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने का आह्वान किया। अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने क्षेत्रवासियों से बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यालय को कमरे सहयोग में देने की भी घोषणा की। प्रबंधक अरुण जिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और विद्यालय की सामाजिक भूमिका बताई। विद्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय को सहयोग देने वाले दानदाताओं अजय त्यागी, कुलदीप चौधरी, अश्विनी गुप्ता और अरुण अग्रवाल का सम्मान किया गया। भारतीय शिक्षा समिति मेरठ के संरक्षक मनमोहन गुप्ता ने रत्नादेवी बालेराम सरस्वती शिशु वाटिका का उद्घाटन किया। पदम सिंह ने सांसद निधि से प्राप्त धनराशि से तैयार किए गए खड़ंजे का शिलान्यास भी किया। प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

माछरा। पद्मावती सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में नवीन सत्र के दौरान हवन करते हुए अतिथि। फोटो सं

माछरा। पद्मावती सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में नवीन सत्र के दौरान हवन करते हुए अतिथि। फोटो सं- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed