फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New office bearers were unanimously elected

Meerut News: सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

Sat, 29 Nov 2025 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
New office bearers were unanimously elected
- श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा की वार्षिक सभा का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा की वार्षिक आम सभा शनिवार को मंगतपुरम स्थित सभागार में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक संत कुमार वर्मा ने की। इस दौरान वर्ष 2025 में वसंत पंचमी पर निकाली गई श्री राम छत्र शोभायात्रा का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष में वसंत पंचमी महोत्सव के तहत श्रीराम छात्र शोभायात्रा को अधिक भव्य बनाने पर मंथन किया गया।

इस दौरान नए पदाधिकारियों के चयन के लिए मनोज गुप्ता (राधा गोविंद) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। वरिष्ठ संरक्षक संत कुमार वर्मा, अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, महामंत्री आदित्य शारदा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, मुख्य संयोजक दीपक राजपूत को बनाया गया। बैठक में मनोज अग्रवाल, विशाल राठी, सरदार सिंह वर्मा, अनिल वर्मा, सौरभ माहेश्वरी, प्रिंस, गौरव, योगेंद्र अग्रवाल, विनायक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed