{"_id":"60db89f68ebc3ecd026e98b8","slug":"new-look-will-be-of-eastern-court-road-meerut-news-mrt545110275","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न कचहरी रोड को 17 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न कचहरी रोड को 17 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा स्मार्ट
विज्ञापन
शहर में सबसे अलग नजर आएगी ईस्टर्न कचहरी रोड
मेरठ। शहर की प्रमुख ईस्टर्न कचहरी रोड को 17 करोड़ रुपये से स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। शासन ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना में इसका चयन कर लिया है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। नगर निगम ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की ईस्टर्न कचहरी रोड, हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक चौराहा रोड और एल ब्लॉक चौराहा से बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी तक वाली रोड को स्मार्ट रोड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की स्मार्ट सिटी योजना कमेटी ने ईस्टर्न कचहरी रोड को स्मार्ट रोड बनाने के लिए उपयुक्त पाया। सड़क को ईव्ज चौराहे से लेकर सर्किट हाउस तक स्मार्ट बनाया जाएगा। शासन ने इस काम के लिए योजना में 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
स्मार्ट सड़क योजना के तहत इस सड़क की बिजली को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। आधुनिक डिवाइडर के साथ ही शानदार फुटपाथ होंगे। सड़क के दोनों तरफ नालियों और सड़क से होकर गुजरने वाले नालों को ढका जाएगा। सड़क पर शौचालय के साथ डिवाइडर पर सोलर लाइटों का प्रबंध होगा। वाहन पार्किंग का भी इंतजाम किया जाएगा।
मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुुमार ने बताया कि ईस्टर्न कचहरी रोड को स्मार्ट बनाने के साथ ही पटरी पर रंग-बिरंगी टाइल्स भी लगाई जाएंगी।
----
अतिक्रमण हटाना सबसे बड़ी चुनौती
ईस्टर्न कचहरी रोड पर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने नालियों के कई मीटर बाहर तक अतिक्रमण है। काम शुरू करने से पहले अतिक्रमण हटाने के साथ ही बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करना सबसे बड़ी चुनौती होगा।