फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Government initiatives: bacterial free sheets will be given to patients in district hospital now

योगी सरकार की नई पहल : अब जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी बैक्टीरिया फ्री चादरें

Mon, 15 May 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 15 May 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
New Government initiatives: bacterial free sheets will be given to patients in district hospital now
बैक्टीरिया फ्री चादरें मिलेंगी

मेरठ में जिला अस्पताल में जल्द ही मरीजों को बैक्टीरिया फ्री चादरें मिलेंगी। प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य के तहत मेरठ के जिला अस्पताल समेत 51 जिला चिकित्सालयों में मैकेनाइज्ड लाउंड्री सिस्टम चालू करने जा रही है। मेरठ के जिला अस्पताल में यह लाउंड्री सिस्टम 90 दिन के भीतर काम करने लगेगा।

विज्ञापन


योगी सरकार का अस्पतालों में सफाई पर विशेष जोर है। इसी कड़ी में अस्पतालों में मरीजों की बेडशीट और ओढ़ने वाली चादर पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री हों, इसकी तैयारी चल रही है। अक्सर देखा जाता है कि मरीजों की बेडशीट गंदी होती हैं, जिस कारण मरीज को संक्रमण हो जाता है। यही संक्रमण मरीज की बीमारी को ठीक करने में बाधा बनता है, जिस कारण उसे हैवी डोज की एंटीबायोटिक दवाइयां लेनी होती हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनकेपरिजनों की भी गंदी चादरों को लेकर शिकायत रहती है। साथ ही रोजाना चादरें नहीं बदलने जाने की शिकायत भी आम है। कहीं-कहीं बेडशीट पर मरीजों के खून के धब्बे तक दिखाई देते रहते हैं। मरीजों की तरफ से मिल रही शिकायतों और सरकारी अस्पतालों में साफ सफाई के उद्देश्य से यूपी सरकार अपने द्वारा संचालित अस्पतालों में मैकेनाइज्ड लाउंड्री सिस्टम (मशीन द्वारा धुलाई) की व्यवस्था लागू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी धुलाई

New Government initiatives: bacterial free sheets will be given to patients in district hospital now
सरकार की नई पहल

इस सिस्टम के तहत अस्पतालों की गंदी बेडशीट को पहले क्लोरीन के पानी में डालकर बैक्टीरिया फ्री किया जाएगा। इसके बाद बेडशीट की मशीन केजरिए धुलाई होगी। प्रेस करने के बाद बेडशीट को इस्तेमाल केलिए दिया जाएगा।

एसआईसी, जिला अस्पताल पीकेबंसल का कहना है कि मैकेनाइज्ड लाउंड्री सिस्टम की तैयारी हो गई है। सरकार की तरफ से जल्द ही धुलाई की दो बड़ी मशीनें मिलने वाली हैं। इनकी कीमत की जानकारी नहीं है, क्योंकि सरकार अपने स्तर से ही मशीने खरीदकर दे रही है। जिला अस्पताल में करीब 250 चादरें हर रोज इस्तेमाल होती हैं। तीन माह के भीतर यह सिस्टम चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed