फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'New education policy will make students employable'

‘नई शिक्षा नीति से नौकरी देने वाले बनेंगे छात्र’

Sun, 06 Dec 2020 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
'New education policy will make students employable'
एमआईईटी में हुआ कर्टेन रेजर समारोह
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 के तहत होने वाली स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग मॉडल प्रतियोगिता एंड एक्सपो का कर्टेन रेजर शनिवार को हुआ। एमआईईटी संस्थान में हुए आयोजन में छात्रों को विज्ञान का जीवन में बढ़ते प्रयोग व महत्व की जानकारी दी गई।

सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी तथा विज्ञान भारती-राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 दिसंबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आयोजित है। एमआईईटी को आयोजन का रीजनल केंद्र बनाया गया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्र नई शिक्षा नीति में शिक्षा लेने के बाद जॉब देने वाले बनेंगे। प्रो. एसके बारीक निदेशक राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए छात्रों को विज्ञान चुनना होगा। विद्यार्थियों को मॉडलों के माध्यम से संचारों को आकार देने का आह्वान किया। भारतीय मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष व विज्ञान भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि हमें विज्ञान को पर्व की तरह मनाना चाहिए। डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। विज्ञान भारती मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने कहा हमारे पास युवा प्रतिभा अपार है, बस उसे सही मार्गदर्शन व संसाधन चाहिए। आयोजन में लक्ष्मण सिंह राठौर पूर्व महानिदेशक मौसम विभाग पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. राजीव कुमार गुप्ता जेडी, चीफ इनोवेशन ऑफिसर संदीप द्विवेदी अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर, प्रो. एसके बारिक निदेशक राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, डॉ. पीसी पंचारिया निदेशक सीरी पिलानी, डॉ. हेमेंद्र पांडे, शैलेश जैन, डॉ. अभिजीत, कामाक्षी सक्सेना, शुभम शर्मा, सुशील शर्मा, विश्वास गौतम, डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed