जेब पर पड़ेगा ज्यादा असर: अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगेगा अधिक टोल, नया सर्कुलर जारी, यहां देखिए लिस्ट
Meerut News : अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ज्यादा टोल वसूला जाएगा। नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है। यहां, देखिए बढ़े हुए टोल की पूरी लिस्ट।
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों से अब एक अप्रैल से मेरठ के कांशी टोल प्लाजा से सरायकाले खां दिल्ली तक दस प्रतिशत अधिक टोल टैक्स वसूला जाएगा। टोल टैक्स में वृद्धि 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगी। इसके लिए भारतीय राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है।
एनएचएआई के डायरेक्टर अरविंद कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि वाहन स्वामियों को अब मेरठ से सरायकाले खां तक 10 प्रतिशत अतिरिक्त टोल टैक्स चुकाना होगा। इसलिए वाहन स्वामी नई टोल दरों के बारे में जानकारी अवश्य जुटा लें।
मेरठ से सराय काले खां तक की टोल टैक्स रेट लिस्ट
वाहन पहले अब
1-कार--- 155 रुपये ----160 रुपये.
2-एलसीवी- 245 रुपये ----260 रुपये
3-6टायरा- 520 रुपये ----545 रुपये
4-10टायरा-565 रुपये ---595 रुपये
5-12टायरा-815 रुपये ---855 रुपये
6-ट्रॉला---990 रुपये ---1040 रुपये
यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'
मेरठ से भोजपुर तक नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स
एक अप्रैल से सराय काले खां तक बढ़ा टोल टैक्स जरूर चुकाना पड़ेगा, लेकिन मेरठ के कांशी से भोजपुर टोल प्लाजा तक टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यानी केवल 25 रुपये ही टोल भरना होगा।
टोल प्जाला कांशी से सराय काले खां दिल्ली तक एक अप्रैल से ऐसे होगी वसूली (दरें रुपये में)
वाहन - सरायकाले खां- इंदिरापुरम- डूंडाहेड़ा - डासना - रसूलपुर सिकरोड - भोजपुर
कार, जीप, वेन और लाइट मोटर वाहन- 160 - 110 - 85 - 70 - 55 - 25
लाइट कामर्शियल,गुडस वाहन और मिनी बस - 260 - 175 - 140 - 115 - 85 - 40
बस और ट्रक छह टायरा - 545 370 - 295 245 180 - 85
दस टायरा वाहन ट्रक आदि - 595. - 400 - 320 - 265. 200 - 95
12 टायरा वाहन - 855 - 580 - 460 - 380 285 - 135
ट्रॉला - 1,040 705 560 465 345 रु. - 165
काशी टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर रविन्द्र कुमार का कहना है कि कि एनएचएआई द्वारा जारी की गई नई टोल रेट लिस्ट सार्वजनिक की जा रही है। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से सभी वाहनों से बढ़ा टोल टैक्स वसूला जाएगा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन