फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Circle Rates in Meerut to be Implemented Soon; Up to thirty percent Hike Near Highways

Meerut: तीन-चार दिन में लागू होंगे नए सर्किल रेट, 30 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव, हाईवे किनारे की जमीन सबसे महंगी

Tue, 01 Jul 2025 05:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

मेरठ जिले में तीन साल बाद नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं। हाईवे किनारे गांवों में 30 प्रतिशत और शहरी कॉलोनियों में औसतन 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। डिफेंस कॉलोनी व साकेत के रेट भी संशोधित होंगे।

विज्ञापन
New Circle Rates in Meerut to be Implemented Soon; Up to thirty percent Hike Near Highways
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल बाद जनपद में नए सर्किल रेट जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। देहात में 10-15 और शहरी क्षेत्र में 20-25 फीसदी सर्किट रेट बढ़ाने पर सोमवार को अंतिम मुहर लग गई है। डिफेंस कॉलोनी, साकेत सहित शहर की पाश कॉलोनियों में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित एक लाख रुपये सर्किल रेट पर जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन


इस पर प्रस्तावित रेट से कम होने पर सहमति बनी है। विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले मोहिउद्दीनपुर, छज्जपुर, गांवड़ी सहित चार गांव और आवास विकास के जुर्रानपुर सहित कई इलाकों में नए सर्किल रेट को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आपत्तियों पर डीएम डॉ. वीके सिंह की उपस्थिति में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, एडीएम वित्त, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कई ग्रामों के किसानों के बीच चर्चा हुई। एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार एस ने प्रस्तावित सर्किल रेट के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'सैयारा' ने दिखाई तलाक का दंश झेलने वाली महिलाओं की कशमकश, जूही बब्बर का शानदार अभिनय 

इसमें 40 आपत्तियां आना बताया गया। निर्माण दर कम करने, अधिग्रहण वाले गांवों में सर्किल रेट बढ़ाने, विकास प्राधिकरण द्वारा दक्षिण विधानसभा के चार गांव और आवास विकास के क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ाने की आपत्तियों पर मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बैठक में मौजूद लोगों ने एक-एक कर आपत्तियों को सुना और अपना सुझाव देकर निस्तारण पर चर्चा की।

प्रशासन ने परतापुर में टाउनशिप, खरखौदा के छतरी, खड़खड़ी सहित कई गांवों में चल रहे अधिग्रहण के चलते नए सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधि ने रखा। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित सर्किल रेट निर्धारित करने की बात कही। विकास प्राधिकरण और आवास विकास के क्षेत्र में शासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के कारण सर्किल रेट न बढ़ाने की जानकारी दी।

एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना है कि आपत्तियों को सुनकर ही नियमानुसार समाधान किया गया है। एक सप्ताह का समय नए सर्किल रेट जारी करने का दिया गया है। हालांकि तीन-चार दिन में जनपद में नए सर्किल रेट जारी कर देंगे। जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, किसान द्वारा सुझाव दिए गए है। जिसको लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों के साथ एक बार बैठकर विचार विमर्श करेंगे। जिसके बाद सर्किल रेट की नई दरों की लिस्ट जारी कर देंगे।

 

हाईवे किनारे गांवों के बढ़ेंगे ज्यादा रेट
प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नए सर्किल रेट में मेरठ-दिल्ली मार्ग, एनएच-58, दिल्ली एक्सप्रेसवे, मवाना मार्ग हाईवे स्थित गांवों की जमीन के सर्किल रेट ज्यादा बढ़ाए हैं। सर्किल रेट से दस गुना ज्यादा बाजार रेट होने पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने फोकस रखा है। बताया गया कि हाईवे के किनारे 15 गांवों में 30 फीसदी ज्यादा सर्किल रेट में इजाफा हुआ है। बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर सहित पाश इलाके की कॉलोनी और बाजार में कुल 25 फीसदी की सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। जिन गांव में सरकारी योजना के तहत जमीन का अधिग्रहण हो रहा है, उनको प्रस्तावित सर्किल रेट की लिस्ट से बाहर रखा है।

 

एक लाख से कम डिफेंस कॉलोनी और साकेत के रेट
जनपद में सबसे ज्यादा सर्किल रेट (करीब 75 हजार) गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी और सिविल लाइन की साकेत कॉलोनी में है। यहां पर 55 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव प्रशासन ने निर्धारित किया था। अब वह एक लाख से ऊपर के सर्किल रेट करने की तैयारी प्रशासन कर चुका था। आपत्तियों और सुझाव के बाद साकेत, डिफेंस कॉलोनी में भी कुल 25 फीसदी ही सर्किल रेट का इजाफा होगा।
 
प्रस्तावित नए सर्किल रेट पर आई आपत्तियों और सुझाव को सुना गया हैं। सुझाव में आए कुछ बिंदुओं पर परीक्षण करेंगे। जिसके बाद नई दरों को प्रशासन जारी करेगा, जिस पर जनपद में रजिस्ट्री होगी। - डॉ. वीके सिंह, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed