सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, शादी की रात ही नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को मांस में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और जेवर ठगकर फरार हो गई। काफी तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। दूल्हे की मां ने एसपी कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान की रहने वाली ओमवती ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बेटे नरेंद्र की शादी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने नजीबाबाद क्षेत्र में प्रेमपुरी में तय कराई थी। बिचौलिया ने कहा था कि युवती पक्ष के गरीब होने के कारण शादी में खर्च होने वाला 80 हजार रुपये का खर्च नरेंद्र को ही वहन करना होगा। इसके लिए वह राजी हो गया और फिर...
इस बात पर राजी होने पर नरेंद्र की 16 फरवरी को नेहा नाम की युवती से एक मंदिर में शादी करा दी गई। इसी रात नेहा ने अपने पति देवेंद्र से मांस खाने की इच्छा जाहिर की। देवेंद्र बाजार से मांस ले आया तो नेहा ने अपने हाथों से मीट पकाया और सबको खिलाया। मांस खाने के बाद सब बेहोश हो गए। अगले दिन होश आया तो देखा कि नेहा मौके से गायब थी। वह अपने साथ घर में रखे जेवर और नगदी भी ले गई थी।
इसके बाद वे नेहा को ढूंढने के लिए नजीबाबाद में उसके गांव गए, लेकिन वहां भी नेहा नहीं मिली। बाद में नेहा ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने अपना नाम और पता गलत बताया था। उसने केवल ठगी करने के लिए ही देवेंद्र से शादी की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/