फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Netrapal murder case: Wife of the deceased talked about meeting the Chief Minister

नेत्रपाल हत्याकांड : मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही

Wed, 21 Jan 2026 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Netrapal murder case: Wife of the deceased talked about meeting the Chief Minister
पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट महिला का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में चार साल पहले गोशाला में हुआ चौकीदार नेत्रपाल हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है। मृतक की पत्नी सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सुमन सलावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कह रही है।
उनका आरोप है कि नेत्रपाल हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपियों को छोड़कर केवल एक ही आरोपी को जेल भेजा है। जबकि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

2022 में गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी समय साथी हारुन भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 26 अक्तूबर को पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए आरोपी हारुन को जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार घटना से पहले नेत्रपाल और आरोपी हारुन के बीच गेंहू की फसल को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। इसमें नेत्रपाल ने हारुन पर बलकटी से हमला कर घायल कर दिया था। इसी दौरान हारुन ने तमंचे से गोली मारकर नेत्रपाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि बदमाश लूट करने के लिए आए थे। विरोध करने पर नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसे घायल कर दिया। चूंकि वह बलकटी से घायल था। परिजन और लोगों ने अच्छी दोस्ती को मानते हुए उसकी बात पर विश्वास कर लिया था लेकिन बाद में नेत्रपाल के भाई चरण सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि जांच के बाद नामजद लोगों को क्लीनचिट दे दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल नामजद आरोपियों को सांठगांठ कर छोड़ा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को सलावा में मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही है। वहीं, वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस व खुफिया विभाग पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed