फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nephew of Minister of State for Energy assaulted, video goes viral on social media

Meerut News: ऊर्जा राज्यमंत्री के भतीजे ने की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nephew of Minister of State for Energy assaulted, video goes viral on social media
ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल तोमर का मारपीट का वीडियो वायरल
- ईश्वरपुरी फूल मंडी का बताया जा रहा वीडियो
विज्ञापन

- ब्रह्मपुरी पुलिस बोली, जांच के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री के भतीजे का ईश्वरपुरी फूल मंडी में मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भतीजा एक युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है, जिसमें एक महिला बचाव में आई तो उसको भी धक्का दिया। इसके बाद महिला ने डंडा उठाकर भतीजे के साथ भी मारपीट की। पुलिस अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

वीडियो में एक स्कार्पियो कार जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर का भतीजा निखिल तोमर चला रहा है। उसके साथ एक पीएसओ भी है। निखिल का यहां पर खड़े एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद युवक की पिटाई करनी शुरु कर दी। युवक ने भी निखिल के साथ हाथापाई की। महिला ने बचाव की कोशिश की तो उसको भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आसपास के लोग भी आ गए। पीएसओ के साथ भी हाथापाई की गई है। मारपीट में निखिल तोमर के कपड़े भी फट गए। इसके बाद महिला ने डंडा उठा लिया और विरोध जताते हुए मारा। चार मिनट 57 सैकेंड की वीडियो फेसबुक पर कुछ भाजपा नेताओं ने भी अपलोड की है। लोगों की भीड़ भी वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल तोमर का मारपीट का वीडियो वायरल

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल तोमर का मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article