{"_id":"5f3c334d8ebc3e3ca9062bef","slug":"nephew-killed-our-uncle-due-ti-11-beegah-land-with-our-friend-kithor-news-mrt4968317185","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बीघा जमीन को लेकर भतीजे ने ही दोस्त के साथ की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बीघा जमीन को लेकर भतीजे ने ही दोस्त के साथ की थी हत्या
विज्ञापन
राजू हत्याकांड का खुलासा करते सीओ किठौर।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। बिजौली गांव में एक माह पहले हुई किसान की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने किसान के भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाचा 11 बीघा जमीन किसी और के नाम करना चाहता था, इसलिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और रॉड भी बरामद कर ली।
बिजौली निवासी राजू (50) पुत्र लखपत अविवाहित था। उसके नाम पर 11 बीघा जमीन थी। 17 जुलाई को वह खेतों पर गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसका भाई देवकरण ग्रामीणों के साथ राजू को तलाश करने पहुंचा। नलकूप पर राजू का लहूलुहान शव पड़ा था। देवकरण ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार को सीओ किठौर देवेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजू को घर से उचित खर्च नहीं मिलता था। इस कारण अक्सर उसका परिजनों से झगड़ा होता था। हत्या से 15 दिन पहले भी राजू ने परिजनों से रुपये मांगे तो उसके भतीजे सचिन पुत्र देवकरण ने मारपीट की थी। मारपीट से तंग आकर उसने अपने हिस्से की जमीन एक रिश्तेदार के नाम करने की बात कही। वह पहले भी कई बार ऐसा कहा चुका था। जमीन हाथ से जाती देख सचिन ने अपने चाचा की हत्या की योजना बना ली। उसने गांव निवासी अपने दोस्त अनिकेत उर्फ मनी पुत्र मनोज को चाचा की हत्या के बदले 20 हजार रुपये देने की बात कही। घटना वाले दिन राजू के खेत पर जाने के बाद दोपहर को सचिन और अनिकेत भी धारदार हथियार और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि सचिन ने पहले चारपाई पर लेटे राजू के सिर पर रॉड और फिर फरसे से कई वार किए। इसके बाद अनिकेत ने दराती से गला काट दिया। हत्या के बाद दोनों हथियारों को जंगल में फेंककर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रुपये पूरे न देने पर खुला मामला
पुलिस ने बताया कि सचिन ने वादे के अनुसार अनिकेत को 20 हजार के बदले केवल 2 हजार रुपये ही दिए थे। इससे अनिकेत काफी नाराज था। उसने सचिन पर बकाये रुपये के बारे में गांव के कई लोगों से चर्चा कर दी। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।