फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nephew killed his Tai in bijnor by attacking with an iron rod

नशेड़ी भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर ताई को उतारा मौत के घाट, भाई-बहन और मां को किया घायल

Mon, 03 Feb 2020 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
nephew killed his Tai in bijnor by attacking with an iron rod
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नशेड़ी भतीजे ने लोहे के पाइप से अपनी ताई पर ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने मां व भाई के साथ भी मारपीट की। मां को बचाने आई बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव तालमपुर निवासी मोहित उर्फ काले नशे का आदी है। नशे की हालत में वह आए दिन झगड़े करता रहता है। रविवार रात मोहित ने नशा करके अपने मां व भाई से मारपीट की। दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मोहित कुछ दूर अपनी ताई के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

ताई कलावती के घर में दरवाजा नहीं है। कलावती कमरे में सो रही थी। मोहित ने कलावती के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर कलावती को बचाने आई उसकी बेटी नीता पर भी पाइप से हमला बोल दिया। फरार हो गया। इसके बाद मोहित गांव के बाहर पहुंचा। 

वहां उसने स्वामी चमन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन कुत्तों के भौंकने पर लोग जाग गए और उन्होंने मोहित को पकड़ लिया। घायल कलावती ने मेरठ ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गांव वालों ने मोहित के भाई व उसकी मां को कमरे से बाहर निकाला। 

एसपी संजीव त्यागी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी के मुताबिक आरोपी मोहित नशे का आदी और मानसिक रोगी लगता है। कलावती के देवर दयाराम की ओर से मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मोहित को दबोच लिया है। मोहित अविवाहित है। गांव वालों का कहना है कि मोहित नशे की हालत में आए दिन गांव वालों से झगड़ा करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed