{"_id":"69a072cc6fdf7fbdda00ee8d","slug":"neighbours-beat-up-pregnant-woman-and-her-husband-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111497-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्भवती महिला और उसके पति से पड़ोसियों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्भवती महिला और उसके पति से पड़ोसियों ने की मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर में गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रानी ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पिठलोकर निवासी रानी पत्नी शेर मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि बुधवार शाम किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और महिला के पति के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने पर महिला के साथ भी हाथापाई की गई। हमले में पति को चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है और घटना से उसे तथा गर्भस्थ शिशु को खतरा हो सकता था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में धमकी भी दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।