{"_id":"672d2eb7a36f61bb690e9fd6","slug":"neighbors-dog-attacks-girl-who-went-to-terrace-injured-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104139-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पड़ोसी के कुत्ते ने छत पर गई युवती पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पड़ोसी के कुत्ते ने छत पर गई युवती पर किया हमला, घायल
विज्ञापन
मोदीपुरम। कृषि विश्व विद्यालय में कार्यरत राजकुमार गर्ग की इंजीनियर बेटी अदिति पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजनों ने किसी तरह युवती को बचाया।
अक्षरधाम कॉलोनी निवासी राजकुमार गर्ग ने बताया कि उनकी व पड़ोसी की छत मिली हुई है। बुधवार को उनकी बेटी अदिति छत से कपड़े उतारने गई थी। इस दौरान पड़ोसी का पालतू कुत्ता छत पर खुला घूम रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने अदिति पर हमला बोल दिया। हमले और गिरने के कारण वह घायल हो गई। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। परिजनों ने मामले की शिकायत पड़ोसी से की तो उसने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर दोनों पक्षों में झगड़े की आशंका बन गई, लेकिन अन्य पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है कि कुत्ते का नगर निगम में पंजीकरण है या नहीं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।