{"_id":"6693acf150466fe536069b93","slug":"neighboring-youth-beats-husband-wife-and-son-for-protesting-against-molestation-in-saharanpur-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दुकान पर जा रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर उसके पति और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दुकान पर जा रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर उसके पति और बेटे को पीटा
Sun, 14 Jul 2024 04:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:18 PM IST
सार
सहारनपुर जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध कियाा तो उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसके पति और बेटे के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकुड़ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट कर पति-पत्नी व पुत्र को घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुर कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता महिला अपने पति व अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर के समय वह अपने पति के पास दुकान पर जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा कुछ देर बाद ही डंडा लेकर उनकी दुकान पर पहुंच गया और वहां मौजूद उसके पति व पुत्र पर हमला बोल घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने आरोपी के खिलाफ शनिवार की देर शाम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी थी। इसके बाद रविवार की सुबह आरोपी के पुत्र ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पुत्र को उस समय मारपीट कर घायल कर दिया, जब वह मंदिर जा रहा था। पीड़िता महिला आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कुकी उर्फ जयकरण पुत्र कृष्णपाल निवासी नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन