फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor accused of slapping and assaulting daughter

Meerut News: पड़ोसी पर बेटी को चांटा मारने व मारपीट करने का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of slapping and assaulting daughter
मवाना। गांव सठला निवासी साक्षी ने बच्चों के साथ खेल रही तीन वर्षीय बेटी को पड़ोसी द्वारा चांटा मारने और विरोध करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। साक्षी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी तीन साल की बेटी बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोसी ने बेटी को चांटा मार दिया। आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी सहित चार लोग लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे। इस कारण वह गिर गई और गुम चोट आई। आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। आरोपी का पुत्र उस पर गलत निगाह रखता है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर पुलिस को मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed