{"_id":"60ca52f4a846815d15660900","slug":"negligence-patient-alive-death-due-to-corona-sent-to-the-government-in-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : मरीज जिंदा, शासन को भेज दी कोरोना से मौत की रिपोर्ट, पकड़ में आने पर घटाया आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : मरीज जिंदा, शासन को भेज दी कोरोना से मौत की रिपोर्ट, पकड़ में आने पर घटाया आंकड़ा
Thu, 17 Jun 2021 01:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Local Source
बागपत मरीज जिंदा और स्वास्थ्य विभाग ने शासन को उसकी मौत होने की सूचना भेज दी। यह मरीज मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती था और उपचार के बाद ठीक होकर घर चला गया था। मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े में एक कम कर उसे 139 किया गया है। इसके अलावा कुल संक्रमितों की संख्या से भी 29 डुप्लीकेट नामों को हटाया गया है।
जिस मरीज की मौत होने की गलत रिपोर्ट चढ़ा दी गई, वह बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि उसका मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था और वहां एक ही नाम के दो मरीज भर्ती थे।
गलती से अस्पताल ने जो मरीज ठीक था, उसका नाम मरने वालों की सूची में शामिल करवा दिया। इसके अलावा 29 डुप्लीकेट नाम हटाए गए हैं। जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 9149 हो गई है, जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 139 रह गई।
विज्ञापन
जिले में छह मिले संक्रमित, 63 केस एक्टिव
जिले में बुधवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, अब 63 केस एक्टिव हो गए है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आईसोलेट कर दिया है।
संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कराया गया है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों को छोडक़र आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेंगी।