फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence is not tolerated, inspect every booth: DM

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर बूथ का करें निरीक्षण : डीएम

Thu, 13 Apr 2023 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Negligence is not tolerated, inspect every booth: DM
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी, सीओ और थानेदारों की ली बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारी, सीओ और थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी 1480 बूथों पर अधिकारी निरीक्षण करें। बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। स्थानीय लोगों से बातचीत करें और जहां कोई समस्या बताई जाएं, वहां तुरंत पुलिस-प्रशासन संयुक्त रूप से निस्तारण कराएं।
डीएम ने कहा कि एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्र के जिला बदर हुए सभी अपराधियों की तीन दिन में रिपोर्ट भेजें। चिह्नित 262 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी के निर्देश दिए। थानेदारों के साथ पैदल मार्च और बूथ निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों को भी साथ रहने की बात कही है। डीएम ने बताया कि नगर निगम में महापौर व पार्षद के लिए नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर के कक्ष, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया संबंधित तहसील परिसर में होगी। सभी जगहों पर निरीक्षण डीएम और एसएसपी भी करेंगे। इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसपी सिटी पीयूष कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला बदर, गुंडा एक्ट और अपराधी पर कार्रवाई करें
डीएम दीपक मीणा ने एसएसपी से जिला बदर, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और अन्य अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। चुनाव के दौरान अपराधी पर पुलिस पैनी नजर रखें, ताकि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो सके। एसएसपी ने थाने वार अपराधियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी डीएम को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी करें निगरानी
डीएम ने बताया कि 4 स्थान पर नगर निगम में महापौर, पार्षद पद की मतगणना कताई मिल परतापुर, तहसील मेरठ की नगर पंचायत खरखौदा, सिवालखास की मतगणना तहसील सदर कंपाउंड, तहसील सरधना की नगर पालिका परिषद सरधना, नगर पंचायत लावड़, दौराला, हर्रा, खिवाई, करनावल की मतगणना सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, तहसील मवाना की नगर पालिका परिषद मवाना और नगर पंचायत किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा की मतगणना कृषक इंटर कॉलेज मवाना में की जाएगी।

कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग लगी, चुनावी माहौल में प्रशासन
17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बुधवार सुबह से कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग लगनी शुरू हो गई है। महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती है। नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी आएंगे। इसके चलते कलक्ट्रेट परिसर में तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार पर डिस्पले बोर्ड, जिस पर वार्ड और कमरा नंबर आदि लिखे जाने की भी जानकारी उपलब्ध होगी।

डीएम-एसएसपी मतगणना केंद्रों पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे

बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी मतगणना केंद्रों पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम में महापौर, पार्षद की मतगणना कतई मिल और नगर पालिका, नगर पंचायत की मतगणना तहसील स्तर पर होगी। मतदान से पहले ही डीएम व एसएसपी मतगणना स्थल पर जाकर मतपेटियां की जांच कराएंगे। निरीक्षण के बाद स्ट्रांग रूम में 24 घंटे के लिए ड्यूटी भी निर्धारित करेंगे।


थानेदारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगी
डीएम ने थानेदारों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को पैदल मार्च करने के भी निर्देश दिए है। देहलीगेट, कोतवाली, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, परतापुर, टीपीनगर, सदर बाजार, रेलवे रोड, सिविल लाइन, लालकुर्ती, गंगानगर, नौचंदी, मेडिकल, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, मवाना, सरधना जानी सहित सभी थाना पुलिस के साथ प्रशासन, बिजली और अन्य सभी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। पैदल मार्च व सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अधिकारी साथ-साथ निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed