{"_id":"68bb1ed6b49ea8f4220ea93e","slug":"negligence-in-trauma-centerno-correct-information-even-about-records-and-treatment-of-cows-meerut-news-c-14-1-mrt1004-967719-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही...गोवंशों के रिकार्ड और इलाज तक की सही जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही...गोवंशों के रिकार्ड और इलाज तक की सही जानकारी नहीं
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित ट्रामा सेंटर की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त अमित सिंह
- गोवंशों की मौत के बाद अपर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त ने जांच की तो खुली पोल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूरजकुंड स्थित ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की मौत पर हंगामे के बाद शुक्रवार को अपर आयुक्त अमित सिंह और अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने यहां निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की व्यवस्थाओं और इलाज में खामियां मिलीं। अपर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को जांच रिपोर्ट कमिश्नर को देंगे। इसके बाद निगम के अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
अपर आयुक्त ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले गोवंशों का सही हिसाब नहीं रखा गया है। यह स्पष्ट नहीं था कि किस क्षेत्र से कितने गोवंश लाए गए, कितनों का इलाज चल रहा और कितनों की मौत हो चुकी है। रजिस्टर में अधूरी जानकारी देखकर उन्होंने कर्मचारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने गोवंशों का इलाज कर रहे अपर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह के बयान भी दर्ज किए। कहां से गोवंश आए हैं, इसकी भी जांच करने की बात कही।
भाजपा पार्षदों ने किया था हंगामा
बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की मौत पर भाजपा पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी व पार्षद प्रतिनिधि रचित गुलाठी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कमिश्नर ने गंभीरता दिखाते अपर आयुक्त अमित सिंह और अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
सेंटर में 10 गोवंशों का चल रहा इलाज
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में वर्तमान में 10 गोवंशों का इलाज चल रहा है। ये सभी सड़क हादसों में घायल हुए थे। उनमें से तीन की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि अन्य गंभीर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़कों पर भटकने वाले गोवंश वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया जा रहा है।
एक और गोवंश ने तोड़ा दम
शुक्रवार को दौराला क्षेत्र में एक और गोवंश की मौत की सूचना पर नगर निगम की टीम पहुंची। पशु चिकित्सक की पुष्टि के बाद मृत गोवंश को मिट्टी में दबाया गया है। निगम अफसरों का कहना कि गोवंशों के इलाज की जिम्मेदारी पूरी तरह पशु चिकित्सा विभाग की है। दवाएं और चिकित्सा सामग्री उनके पास ही उपलब्ध है। नगर निगम का केवल दायित्व घायल गोवंशों को सेंटर तक पहुंचाना है। इसको देखते शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में एक पशु चिकित्सक की ड्यूटी लगाई है।
-- -- -
गोवंशों के मामले में निगम पूरी गंभीरता बरत रहा है। जिन गोवंशों की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हुआ था, वे वास्तव में सड़क हादसे में घायल हुए थे। उनके प्रमाण नगर निगम के पास मौजूद हैं। कान्हा उपवन गोशाला में भी काफी सुधार हो गया है। - सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त।