फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   negligence in clean drainrage, the rain stag

नालों की सफाई में झोल, बारिश ने खोली पोल

Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
negligence in clean drainrage, the rain stag
सरधना में तहसील रोड पर बारिश के चलते जलभराव। - फोटो : SARDANA
नालों की सफाई में झोल, बारिश ने खोली पोल
विज्ञापन

मवाना/सरधना। बृहस्पतिवार दोपहर हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के नालों की सफाई कराने की पोल खोल दी। कुछ घंटे की बारिश के चलते नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फलावदा रोड स्थित मंदिर के सामने जलभराव होने से कांवड़ सेवा शिविर लगने व मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान रहे।

नगर पालिका मानसून की बारिश से पहले नालों की सफाई कराने के दावे कर रहा था। कुछ स्थानों पर नालों की सफाई भी की गई, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को हुई तेज बारिश ने सफाई की पोल खोल दी। चौहान चौक, फलावदा रोड, मुबारिकपुर रोड, काबली गेट आदि मोहल्लों में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। फलावदा रोड स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित मोहन जोशी ने बताया कि फलावदा रोड पर हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है। यहां के नालों की सफाई कभी कभार होती है। इस कारण नालों में हर वक्त गंदगी अटी रहती है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिवर्ष कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए मंदिर के बाहर कांवड़ सेवा शिविर लगाते है। जलभराव होने से शिविर लगाने की समस्या उनके सामने खड़ी हो गई है। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि नालों की सफाई कराई गई थी। कर्मचारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है। दोबारा नालों की सफाई कराई जाएगी। वहीं सरधना में तहसील रोड, गंज बाजार, गुजरान गेट से अशोक स्तंभ पुलिस चौकी तक जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed