फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   neglect blame for khawai chairperson

खिवाई चेयरपर्सन पर उपेक्षा का आरोप, हंगामा

Wed, 24 Jul 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
neglect blame for khawai chairperson
खिवाई में मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर हंगामा करते कस्बेवासी। - फोटो : SARDANA
खिवाई चेयरपर्सन पर उपेक्षा का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई के मुख्य मार्ग पर कई फिट गहरे गड्ढों के चलते जलभराव हो रहा है। नगरवासियों के कई बार भी शिकायत करने पर मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। मोहल्ले के लोगों ने चेयरपर्सन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान नगर के लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर एक सप्ताह बाद मार्ग पर धान की रोपाई करने की चेतावनी दी है। विकास कार्यों में भेदभाव की नीति को लेकर नगरवासियों ने कमिश्नर से शिकायत करने बात कही।

कस्बा खिवाई में बरसात के चलते नगर में रास्ते पर जलभराव है। जिसके चलते रास्तों पर लोगों का निकला दूभर हो गया है। लोगों के मुताबिक कई बार जलभराव की समस्या को लेकर चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन दो साल के बाद भी मुख्य मार्ग की जर्जर हालत नहीं सुधारी जा सकी है। आरोप है कि चेयरपर्सन अपने पक्ष के वार्डों में विकास कार्य करा रहे हैं। जबकि कस्बे के मुख्य मार्ग की उपेक्षा की जा रही है। ऐसे में कस्बे के लोगों ने चेयरपर्सन की भेदभाव की नीति से विकास कार्य कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्य मार्ग पर जलभराव में धान की रोपाई करने की चेतावनी दी है। हंगामा करने वालों में मुरसलीन चौहान, इरफान, हाजी शेर मोहम्मद, मौलवी मुस्तफा प्रधान, जाबिर, अयूब अली, फजरू, जाहिद, सलीम, मोहम्मद ताहिर, शाहिद, आजम व मुन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भेदभाव का आरोप गलत
मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। भेदभाव से विकास कार्य कराए जाने के आरोप गलत है। - रंगीला बेगम, चेयरपर्सन, खिवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed