फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   neet me safal hue meerut ke medhaavi

नीट में सफल हुए मेरठ के मेधावी

Tue, 05 Jun 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
neet me safal hue meerut ke medhaavi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2018 का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ। सीबीएसई की ओर से आयोजित नीट परीक्षा में मेरठ के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। मई में हुई नीट की परीक्षा का परिणाम पहले पांच जून को आना था, लेकिन सीबीएसई ने चार जून को ही नतीजे घोषित कर दिए। 
विज्ञापन


श्रेयसी राज सिंह की 378वीं रैंक
कें द्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में फिजिक्स के शिक्षक एसपी सिंह की बेटी श्रेयसी राज सिंह ने ऑल इंडिया में एससी कैटेगरी में 378 वीं रैंक पाई है। उसके 720 में से 500 अंक हैं। श्रेयसी के 12वीं में 97.2 प्रतिशत अंक हैं। एम्स, जिपमर भी दिया है। प्राथमिकता एम्स है। मम्मी राजरानी मॉडल स्कूल परीक्षितगढ़ी बलि की प्रिंसिपल हैं। मूलत: गौतमबुद्धनगर निवासी हैं। गंगानगर डी ब्लॉक में परिवार रहता है। चिकित्सक बनने के बाद सिविल सर्विसेज में जाएंगी। बॉयलोजी में 360 में से 300 अंक पाए। 
विज्ञापन

 
केवी के सनातन को मिले 589 अंक
केवी पंजाब लाइंस के छात्र सनातन कुमार ने 589 अंक लेकर ऑल इंडिया में 2311वीं रैंक पाई है। उसे केजीएमसी मिलने की पूरी उम्मीद है। एमबीबीएस के बाद प्रैक्टिस करना है। बड़ी बहन लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहीं भाई बीटेक है। सनातन की यूपी कैटेट में 9वीं रैंक थी। मूलत: बागपत, बिजरौल निवासी हैं। पिता बिजेंद्र सिंह केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में शिक्षक हैं। मां ललिता देवी गृहणी हैं। सनातन के 12वीं में पीसीएमबी में 86.4 प्रतिशत अंक आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डाक्टरों की बेटी बनेगी डाक्टर 
सुभाष नगर निवासी मानसी सिंह ने नीट में 592 अंक पाए हैं। मानसी के पापा डॉ. महेश कुमार पीडियाट्रिक हैं। उनकी मां नीरु रानी सीएचसी सरधना में महिला एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। बीते साल मानसी ने नीट में 538 अंक पाए थे। लेकिन मेडिकल में प्रवेश नहीं लिया था। मानसी कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। एम्स, जिपमर भी दिया है, लेकिन एम्स प्राथमिकता पर है। वहीं भाई नमन ने 514 अंक पाए हैं। मानसी के बायो में 340, फिजिक्स में 106, केमेस्ट्री में 146 नंबर हैं। 
 
जयंत को मिले 603 अंक
असौड़ा हाउस निवासी जयंत चौधरी की नीट में आल इंडिया स्तर पर 1346वीं रैंक आई है। उन्होंने 603 अंक प्राप्त किए हैं। जयंत ने सफलता का श्रेय मां मीना सिंह और पापा गजेंद्र सिंह को दिया है। वे दिल्ली के कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। जयंत ने 12वीं मार्डन इंटरनेशनल स्कूल से 88 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है।  वहीं जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गुंजन की 8056 रैंक है। उन्होंने 547 अंक प्राप्त किए हैं। गुंजन ने सफलता का श्रेय मां अनिता शर्मा और पापा पन्ना लाल शर्मा को दिया है।


जुड़वा बेटों ने नीट में पाई सफलता 
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान निवासी वायु सेना से रिटायर्ड नवाब अली के जुड़वां बच्चों ने भी नीट का एग्जाम पास किया। फरहान अली ने 551 अंक प्राप्त कर 7302वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, उसके भाई रेहान अली ने 452 अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed