फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neet exam today, no admission at center after one and half hours

नीट की परीक्षा आज, डेढ़ बजे के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं

Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Neet exam today, no admission at center after one and half hours
मेरठ। नीट परीक्षा-2020 का आयोजन रविवार को मेरठ में 19 केंद्रों पर होगा। परीक्षा में 10649 परीक्षार्थियों पंजीकृत हैं। दो बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा। डेढ़ बजे के बाद किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं समय से केंद्र पर पहुंच जाएं। एडमिट कार्ड, फोटो आईडी के साथ एक फोटो अनिवार्य है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर थमैल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मास्क और ग्लव्ज पहनना अनिवार्य है। अगर किसी को बुखार है तो केंद्र पर उसकी जानकारी दें। ऐसे छात्रों की परीक्षा अलग कक्ष में होगी। इसके अलावा परीक्षा में किसी भी तरह की पेंसिल बॉक्स, किसी तरह का पेपर, स्टेशनरी, मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, किसी भी तरह की घड़ी पहनने की अनुमति नहीं हैं। कोई ज्वेलरी पहनी हुई है तो उसे भी घर पर रखकर जाएं। ड्रेस कोड को लेकर भी सभी को निर्देश दिए गए हैं। उसके मुताबिक सामान्य पोशाक पहनकर जाएं। परीक्षार्थी सैंडल या चप्पल ही पहनें। सभी केंद्रों पर परीक्षा सोशल डिस्टेसिंग के साथ होगा। केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेसिंग घेरे बनाए गए हैं। परीक्षार्थी घर से पोशाक नाश्ता करके आएं। छात्र-छात्राएं अपने साथ पानी की बोतल और सैनिटाइजर की छोटी शीशी साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

इन 19 केंद्रों पर होगी परीक्षा
एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 269 और अधिकतम 840 परीक्षार्थी रखे गए हैं। जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी उनमें वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत रोड, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजरीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बागपत रोड, केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस कैंट, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल कैंट, मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट, दीवान पब्लिक स्कूल कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज गंगानगर, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर, दयावती मोदी एकेडमी-वन, दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम, केवी पब्लिक स्कूल परिक्षितगढ़, द आर्यसं सेंटर-2 जटौली, ओम पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ सेंटर-1 और शांति निकेतन विद्यापीठ शामिल हैं। 19 परीक्षा केंद्रों में से एनटीए ने तीन परीक्षा केंद्र बदले हैं। इन केंद्रों पर1800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को एनटीए ने मोबाइल पर संदेश, ई-मेल और मेसेज आदि के जरिए भेज दिए हैं। एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर एचएम राउत ने बताया कि सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed