फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeru Pathak will be attending the event today and Reet Rathore on 26th.

Meerut News: आज नीरू पाठक और 26 को रीत राठौर इवेंट में उतरेंगी

Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Neeru Pathak will be attending the event today and Reet Rathore on 26th.
मेरठ। चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 से 26 अक्तूबर तक रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ से दो महिला एथलीट भारतीय दल में शामिल हैं। इसमें रीत राठौर और नीरू पाठक का नाम शामिल है। नीरू शुक्रवार को 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में भाग लेंगी, वहीं 26 अक्तूबर को रीत राठौर ऊंची कूद में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा नीरू पाठक 400 मीटर दौड़ में भी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

रीत राठौर से सभी को पदक की उम्मीद है। रीत पिछले कई सालों से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रयागराज में आयोजित 23वीं जूनियर अंडर 20 एथलेटिक चैंपियनशिप में ऊंची कूद में मीट रिकॉर्ड भी उनके नाम है। रीत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ऊंचीकूद में 1.81 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने प्रतियोगिता के 2019 के 1.78 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह यहां मेरठ के फूलबाग काॅलाेनी में अपनी बहन ऊंची कूद की खिलाड़ी तान्या के साथ रहकर तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में खेलो इंडिया गेम्स में भी रीत ने रजत पदक जीता था। 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में उन्होंने 1.68 मीटर ऊंची कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने 1.76 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और रिकॉर्ड बनाया था। रीत के कोच गौरव त्यागी ने बताया कि उनसे इस प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद है। अगर वह पदक लाती हैं तो यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरू से भी आज होगी पदक की उम्मीद
नीरू पाठक की बात करें तो वह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं और पिछले कई वर्ष से यहां मेरठ में एनएएस इंटर कालेज के खेल मैदान में कोच विशाल सक्सेना से प्रशिक्षण ले रही हैं। आज 24 अक्तूबर को वह प्रतियोगिता में 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। नीरू पिछली कई प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं और मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। अभी पिछले दिनों हुई सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत और 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलाना अंडर-20 जूनियर नेशनल में भी नीरू ने 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 400 मीटर रिले में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। नीरू ने बताया कि उनकी तैयारी काफी अच्छी है और इस प्रतियोगिता में भी वह स्वर्ण पदक ही लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed