फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neelkanth and Turf Cricket Academy won the match

Meerut News: नीलकंठ और टर्फ क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Neelkanth and Turf Cricket Academy won the match
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे अंडर-16 वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और टर्फ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। पहले मैच में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 268 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से सक्षम सचदेवा (77 रन) और केशव कुमार (53 रन) की पारी खेली। जीसीए की ओर से रिया ने सात विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए की टीम छह विकेट पर केवल 108 रन ही बना सकी। रिया भाटी ने 39 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने 160 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच सक्षम को चुना गया। दूसरे मैच में टर्फ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवर में 4 विकेट पर 325 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से सनी सरोहा ने 103, अंशुल ने 72 और आकशा ने 52 व सैम ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ ब्लास्टर एकेडमी की टीम 33.4 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई। अभिनव ने 50 और अनुभव त्यागी 42 रन बनाए। टर्फ क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्श अहमद और आर्यन ने 3-3 विकेट लिए और 123 रन से टीम को मैच जिताया। मैन ऑफ द मैच सनी सरोहा को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed