फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Near village Timkiya village

Meerut News: सुबह दादी की मौत, शाम को सड़क हादसे में युवक की गई जान

Mon, 20 Oct 2025 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 20 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Near village Timkiya village
मृतक राहुल की फाइल फोटो
जानीखुर्द। गांव कुराली में रविवार सुबह चरणवती (70) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दादी के अंतिम संस्कार के बाद राहुल (24) टिमकिया गांव के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एक दिन में दादी-पोते की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी राहुल उर्फ कल्लू पुत्र देवेंद्र की दादी चरणवती का दिल का दौरा पड़ने से रविवार सुबह मौत हो गई थी। दादी के अंतिम संस्कार के बाद शाम के समय पौता राहुल किसी काम से बाइक से रघुनाथपुर जा रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव टिमकिया गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में राहुल बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा गई। इस दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले गई लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि हादसे के दौरान उसने हेलमेट नहीं लगाया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि अस्पताल में राहुल को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। राहुल प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। राहुल दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed