{"_id":"62f1f51aae804e3a2018f3c9","slug":"ncert-fake-books-business-in-meerut-police-arrested-four-from-a-house-illegal-printing-and-binding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बड़े पैमाने पर छापी जा रहीं थी NCERT की नकली पुस्तकें, ऐसे चल रहा थी अवैध प्रिंटिंग व बाइंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बड़े पैमाने पर छापी जा रहीं थी NCERT की नकली पुस्तकें, ऐसे चल रहा थी अवैध प्रिंटिंग व बाइंडिंग
Tue, 09 Aug 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:18 AM IST
सार
मेरठ की सूर्यापूरम कॉलोनी में बड़ी संख्या में एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ीं गईं हैं। यहां एक मकान में प्रिंटिंग और बाइंडिंग का काम अवैध रूप से चल रहा था। जांच टीम ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फर्जी किताबों का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित सूर्यांपुरम कॉलोनी में सोमवार को एनसीईआरटी की नकली किताबों के प्रकाशन और सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ। एक सूचना पर ब्रह्मपुरी के एएसपी विवेक यादव ने जांच टीम गठित कर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से तैयार की जा रही किताबें जब्त कीं। इस कॉलोनी के एक मकान में काफी समय से किताबों की प्रिंटिंग और बाइंडिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को हिरास में लेकर पूछताछ शुरू की है।
एएसपी के मुताबिक कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि इस कॉलोनी में एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबों का कारोबार चल रहा है। इसके चलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस ने सूर्यापुरम कॉलोनी में छापा मारा। जहां एनसीईआरटी की नकली किताब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने बाइंडिंग कराने वाले अभिलाष, प्रिंटिंग कराने वाले सतेंद्र और बाजार में इन किताबों की सप्लाई करने वाले आदिल और महराज को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने चारों लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि सूर्यांपुरम में एनसीईआरटी की नकली किताब छापी जा रही थीं। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर एनसीईआरटी की नकली किताब काफी संख्या में बरामद की हैं। इस मामले की जानकारी एनसीईआरटी के अधिकारियों को दी गई है। आज एनसीईआरटी की टीम आकर जांच करेंगी। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
भाजपा नेता की पकड़ी गई थी फैक्टरी
दो साल पहले परतापुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने छापा मारकर काफी संख्या में एनसीईआरटी की नकली किताबें भाजपा नेता के यहां से पकड़ी थीं। भाजपा नेता का नकली किताबें छापने का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ था। हापुड़ में भी उसके ठिकानों पर छापा लगा था। यहां से करोड़ों रुपये कीमत की नकली किताबें बरामद हुई थीं। इस मुकदमे की विवेचना अब तक विचाराधीन है।