फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets tied Rakhi to army officers

एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य अधिकारियों को बांधी राखी

Thu, 07 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets tied Rakhi to army officers
मेरठ..कंवलजीत..72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ मुख्यालय पर बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती की एनसीसी केडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर के लेफ्टिनेंट उमेश कुमार और सीटीओ चांदनी नेगी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पंवार एवं उनकी टीम को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। कैडेट्स ने बताया कि इस त्योहार का उद्देश्य, जो सैनिक घर पर नहीं जा सकते और देश की सीमाओं पर तैनात हैं, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। यह एक परंपरा है, जो सैनिकों को अपनेपन का एहसास कराती है और देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। यह त्योहार सैनिकों और नागरिकों के बीच एक मजबूत बंधन का प्रतीक है। बहनें सैनिकों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं और सैनिक भी उनकी रक्षा करने का वचन देते है। इस अवसर पर कैडेट आकृति, वंशिका, आन्या, प्रतिज्ञा, आशी, तनीषा, दिव्या, शिखा आदि उपस्थित रहीं।

सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे कैडेट्स को किया सम्मानित
सीएबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का बुधवार को संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर लौटने पर स्वागत किया गया। प्रतिभागी कैडेट्स को कैंप कमांडेंट कर्नल अभिषेक पंवार और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि 10 दिन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में सभी कैडेट्स ने कैंप में हुई अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक जी ने सभी कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed