{"_id":"5e90ced98ebc3e768c0d8901","slug":"ncc-cadets-ready-for-fight-against-corona-city-news-mrt477279651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग के लिए तैयार किए जा रहे कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग के लिए तैयार किए जा रहे कैडेट्स
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से जंग में पुलिस, डॉक्टर और दूसरे कर्मचारियों के साथ अब एनसीसी के कैडेट्स भी कमान संभालेंगे। एनसीसी के डायरेक्टर जनरल की तरफ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैडेट्स को प्रशिक्षित किए जाने का प्रोग्राम शुरू किया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के वे कैडेट्स प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं, जिनके परिजन इसकी अनुमति देंगे।
विद्यार्थी जीवन में राष्ट्र सेवा के लिए एनसीसी की शुरुआत की गई। जब राष्ट्र संकट में होगा उस समय कैडेट्स निस्वार्थ देश की सेवा करेंगे। राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इस दौरान एनसीसी के डायरेक्टर जनरल ने ट्रेनिंग शुरू की। इसके तहत डीएन कॉलेज में शुक्रवार को 22 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैप्टन एवरेस्ट सिवाच ने 13 कैडेट ऋतु, अवनि, तरुणा, कनिका, प्रिया, शिल्पा, निधि ,भावना, कीर्ति, पारुल, मुस्कान, तनु एवं कैप्टन दीपक कुमार 72 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट इरशाद, शिवम, अनस, आशीष, ललित, इति और दिव्या का चयन किया। इस ट्रेनिंग में कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित कैडेट्स को कोविड-19 के लक्षण, रोकथाम के उपाय की जानकारी दी जाएगी। मास्क बनाने एवं लगाने की विधि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें तैनात किया जाएगा। चयन से पूर्व कैडेट्स की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं उनके अभिभावकों की लिखित सहमति ली गई है। कैप्टन दीपक कुमार के अनुसार प्रशिक्षण के बाद उनकी सेवा की प्रशासन को जरूरत होगी। वहां वॉलंटियर्स के रूप में आवश्यक कार्य किए जाएंगे। दूसरी तरफ विश्वद्यालय परीक्षा की अनिश्चितता एवं लॉकडाउन के चलते विद्यार्थी मानसिक तनाव में हैं। ऐसे में एनसीसी की छात्राओं ने रचनात्मक कार्य पेंटिंग आदि के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया है।