फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets displayed courage and valour in parasailing.

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग में दिखाया साहस और पराक्रम

Tue, 06 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets displayed courage and valour in parasailing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए पैरासेलिंग एडवेंचर ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में 40 एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग एडवेंचर गतिविधि में भाग लेकर रोमांच और साहस का अनुभव किया।

इस अवसर पर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पैरासेलिंग अत्यंत रोमांचक और चुनौतीपूर्ण गतिविधि है। इसमें सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट की सहायता से कैडेट्स को निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया जाता है। इससे उन्हें आकाश में उड़ान का अनूठा अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी में इस तरह की साहसिक गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास और साहस की भावना को बढ़ावा देना है। पैरासेलिंग जैसी गतिविधियों से कैडेट्स में त्वरित निर्णय लेने, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने और टीम भावना के साथ कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने उत्साह के साथ गतिविधि में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed