फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC Cadet Selection for Thal Sainik Camp 2025 Begins at Dron Public School Sardhana

Meerut: सरधना के द्रोण पब्लिक स्कूल में होगा थल सैनिक कैंप-2025 के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन

Fri, 22 Aug 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 22 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

दिल्ली में 1 से 12 सितंबर तक होने वाले थल सैनिक कैंप-2025 के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन 22 से 31 अगस्त तक सरधना के द्रोण पब्लिक स्कूल में होगा। कैंप में 17 डायरेक्टरेट्स की टीमें हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन
NCC Cadet Selection for Thal Sainik Camp 2025 Begins at Dron Public School Sardhana
थल सैनिक कैंप-2025 के लिए एनसीसी कैडेट्स के चयन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 1 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप-2025 के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन अब सरधना के द्रोण पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया 22 से 31 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन

यह कैंप एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर के 17 एनसीसी डायरेक्टरेट्स की टीमें भाग लेंगी। कैंप का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीमवर्क जैसी विशेषताएं विकसित करना है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में फायरिंग, ऑप्टिकल ट्रेनिंग, मैप रीडिंग और जजिंग डिस्टेंस जैसे विषय शामिल होंगे। इस वर्ष उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट की टीम का चयन 71 यूपी बटालियन मेरठ ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 

पहले यह कैंप सुभारती विश्वविद्यालय, आईआईएमटी विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होता रहा है। इस बार इन संस्थानों ने असमर्थता जताई, जिसके बाद द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी का अवसर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में कैंप आयोजित होने से स्थानीय छात्रों में भी एनसीसी के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ रही है। क्षेत्रीय युवाओं के लिए यह आयोजन प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

प्रेसवार्ता में कर्नल नीरज चौधरी, कर्नल दिव्या सिंह, स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी और प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed