{"_id":"680d46a7d259e21c940d95b5","slug":"nazakat-befriended-her-using-the-name-devraj-and-sexually-exploited-her-for-three-years-meerut-news-c-72-1-mrt1061-132483-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजाकत ने देवराज नाम बताकर की दोस्ती, तीन साल तक किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजाकत ने देवराज नाम बताकर की दोस्ती, तीन साल तक किया यौन शोषण
विज्ञापन
मेरठ। अमरोहा के नजाकत हुसैन ने मेडिकल थाना क्षेत्र की एक युवती से देवराज नाम बताकर दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता को जब आरोपी के नाम व धर्म की जानकारी हुई तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी तीन वर्ष पूर्व अमरोहा नजाकत हुसैन से मुलाकात हुई थी। युवक ने अपना नाम देवराज बताया था। आरोपी मेडिकल थाना क्षेत्र में ही किराए के मकान पर रह रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बनाए और वीडियो बना ली। आरोपी तीन साल तक पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो आरोपी अपना सही नाम बताकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता के कई बार रुपये भी हड़प लिए।
आरोपी को पीटते हुए थाने ले गई
पीड़िता ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और परेशान करने लगा। युवती ने आरोपी को सबक सिखाते हुए उसे पीटा। तभी अन्य लोग वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से पीड़िता आरोपी को पीटते हुए थाने ले गई। सूचना पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।