{"_id":"6afc5efb3862fcb38a0a4c6f","slug":"navya-proves-her-mettle-once-again-takes-three-wickets-to-secure-a-win-for-up-meerut-news-c-72-1-mct1016-162880-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नव्या ने फिर दिखाया दम, तीन विकेट लेकर यूपी को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नव्या ने फिर दिखाया दम, तीन विकेट लेकर यूपी को दिलाई जीत
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। जम्मू-कश्मीर में खेली जा रही 70वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरठ की बेटी नव्या ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नव्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने पुडुचेरी को 42 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए और पुडुचेरी के सामने 123 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम उत्तर प्रदेश की गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.1 ओवर में 80 रन पर ही सिमट गई। इस तरह उत्तर प्रदेश ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज की।
मेरठ की खिलाड़ी नव्या ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोच उमेश वर्मा ने बताया कि पंचवटी की खिलाड़ी नव्या अब तक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी उपलब्धि पर अकादमी में खुशी मनाई गई।