फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri...Sugar and BP patients should consult a doctor before fasting.

Meerut News: नवरात्र...शुगर व बीपी के रोगी उपवास से पहले डॉक्टर से लें सलाह

Sun, 21 Sep 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Navratri...Sugar and BP patients should consult a doctor before fasting.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में व्रतधारियों को बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत है। उपवास के दौरान गलत खान-पान अपनाया जाए तो थकान, अपच और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वहीं संतुलित और सात्विक आहार लेने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर और गैस्ट्रिक से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपवास से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि उपवास में शरीर को तरोताजा रखना सबसे पहली प्राथमिकता है। रोजाना 8 से 10 गिलास जल अवश्य पीएं। नारियल पानी, नींबू जल या छाछ जैसे पेय पदार्थ लें जो शरीर में खनिज लवणों की कमी को पूरा करते हैं। लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें क्योंकि इससे गैस, अम्लता और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें और हल्के योगासन या प्राणायाम से शरीर को सक्रिय बनाए रखें।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि सेंधा नमक का उपयोग करें। तनाव से बचें और ध्यान व जप से मन को शांत रखें। निर्जल उपवास कर रहे श्रद्धालु सुबह-शाम फलों का रस अवश्य लें। उपवास खोलते समय धीरे-धीरे सामान्य भोजन अपनाएं ताकि पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप जैन ने बताया कि उपवास में सात्विक व पौष्टिक भोजन का चुनाव करना चाहिए, जिससे शरीर को शक्ति और पोषण दोनों मिल सके। ताजे फल, दुग्ध उत्पाद और उपवास योग्य अनाज सबसे उपयुक्त हैं।
=============
उपवास के समय ये खाएं...

ताजे फल : सेब, केला, पपीता, अनार, नाशपाती

दुग्ध उत्पाद : दूध, दही, पनीर, छाछ

उपवास अनाज : कुट्टू, सिंघाड़ा, समक चावल

मेवे और बीज : मखाने, बादाम, काजू, किशमिश

हल्की सब्जियां : आलू, लौकी, कद्दू, टमाटर

पेय पदार्थ : नारियल पानी, नींबू पानी, हर्बल चाय या ग्रीन टी


इन चीजों से बचें

गेहूं, चावल, दालें, ज्वार-बाजरा, तले-भुने व जंक फूड जैसे चिप्स, पकौड़े अतिरिक्त चीनी या भारी मिठाइयां, लहसुन, प्याज और मसालेदार भोजन

कैफीनयुक्त पेय : चाय और कॉफी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed