नवरात्रि 2019: होटलों में व्रत की स्पेशल थाली तैयार, जानें क्या है आयटम, मिल रही छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों के लिए होटलों में भी पूरी तैयारी है। होटलों में फलाहारी थाली की विशेष सुविधा रहेगी। यहां आकर भी लोग व्रत खोल सकते हैं। शहर के होटल व रेस्टोरेंट्स में फलाहारी थाली की पूरी सुविधा है। खास बात यह कि रेस्टोरेंट व होटल अब व्रत की थाली में कम चिकनाई व कम चीनी का प्रयोग करने पर ध्यान दे रहे हैं। नवरात्र थाली में जो भी व्यंजन बनाए जा रहे हैं उसमें इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि वो कम से कम चिकनाई और चीनी में तैयार हो सके। मीठे व्यंजन खीर, हलवा, रबडी आदि में बहुत कम चीनी का प्रयोग हो रहा है। वहीं फलों की चाट, जूस, रायता, छाछ, रोस्टेड आयटम जैसे व्यंजनों पर विशेष फोकस रहेगा। शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट में नवरात्र थाली की व्यवस्था रहेगी। 150 से लेकर 250 रुपए में थाली है।
ये रहेंगे आयटम
नवरात्र की थाली में कुट्टू की पूरी, कुट्टू आलू कचौरी, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना नमकीन, मूंगफली चाट, मूंगफली टेस्टी, नमकीन मूंगफली, साबूदाना नमकीन, आलू लच्छा, कुट्टू नमकीन, राजगीर लड्डू, चौलाई बर्फी, चौलाई पूरी, सिंघाड़ा आटे का हलवा, नमकीन सिंघाड़े, आलू हलवा, अरवी हलवा, आलू पापड़, अरवी चिप्स, केला चिप्स, रबड़ी, साबूदाना खीर, सामक चावल, लस्सी, छाछ, रायता, फलों की चाट, आलू सब्जी, कद्दू की सब्जी, केले के कोफ्ते, केले की पूरी, कुट्टू पकौड़ी, फलों के जूस, मखाना खीर, मूंगफली कढ़ी, साबूदाना चाप, आलू बड़ा, साबूदाना कटलेट, लौकी की लौंज, लौकी की सब्जी आदि व्यंजन मिलेंगे।
शुद्धता का रखें ख्याल
व्रत की थाली में व्रत संबंधी विभिन्न आयटम है। परोसने में शुद्धता और सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सेंधे नमक में ही पूरा खाना बनाया जा रहा है। हर्षवर्द्धन जर्नल मैनेजर सम्राट हैवेंस गढ़ रोड
फलाहारी किटी की भी रहेगी व्यवस्था
फलाहारी थाली के साथ ही फलाहारी किटी की भी व्यवस्था है। अगर नवरात्र में महिलाएं किटी करना चाहती हैं और उन्हें व्रत का खाना ही चाहिए तो वो भी रहेगा। किटी के लिए पार्टी स्नैक्स, फलों के जूस, रायता, छाछ और मेन कोर्स में अलग-अलग व्यंजन हैं। हिमांशु, संचालक यैलो चिली गढ़ रोड
थाली पर रहेगी आकर्षक छूट
नवरात्र के लिए फलाहारी थाली पर विशेष छूट भी है। 199 रुपए में नवरात्र फलाहारी थाली है, रेस्टोरेंट बुफे में भी छूट दे रहे हैं। थाली में स्टार्टर से लेकर स्नैक्स, डेजर्ट, मेन कोर्स की सुविधा है। लो कैलोरी का व्रत का खाना है इसमें रायता, फलों की चाट आदि रहेगी। अमित पंवार, जीएम हाइफन दिल्ली रोड
ऑर्डर पर रहेगी उपलब्ध
ग्राहकों को ऑर्डर पर व्रत की थाली मिलेगी। थाली में साबूदाना पापड़, साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, कचौरी, आलू की सब्जी, रायता, खीर व छाछ सहित सभी आयटम रहेंगे। शेखर भल्ला, संचालक ब्रावुरा होटल परतापुर बाईपास
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/