{"_id":"6aca55fa2b353bae020e57b7","slug":"navraatra-news-meerut-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1326526-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गज पर मां दुर्गा का आगमन, बरसेगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गज पर मां दुर्गा का आगमन, बरसेगी खुशहाली
विज्ञापन
- इस बार दस दिन होगी आराधना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मेरठ। मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज 11 अक्तूबर रविवार से शुरू होंगे। इस बार भक्तों को पूजा और व्रत के लिए दस दिन मिलेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा गज पर सवार होकर आएंगी। गज पर मां का आगमन अच्छी वर्षा का संकेत है। महानवमी और विजयादशमी 20 अक्तूबर मंगलवार को होगी।
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि मां के नौ स्वरूपों को नवदुर्गा कहते हैं। श्रद्धालु नौ दिनों तक शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना करते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि नौ दिनों से अधिक नवरात्र विशेष संयोग माना जाता है। इस दौरान भक्त श्रद्धा से घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं।
घटस्थापना के शुभ मुहूर्त
आचार्य मनीष स्वामी ने घटस्थापना के शुभ मुहूर्त का महत्व बताया। भारतीय ज्योतिष में द्विस्वभाव लग्न पूजा के लिए शुभ है। आज 11 अक्तूबर को घटस्थापना के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त कन्या लग्न में सूर्योदय से सुबह 6:51 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 9:15 से 11:30 बजे तक वृश्चिक स्थिर लग्न में है। विशेष अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा।