फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navraatr releted news

Meerut News: नवरात्रि में गज पर सवार मां, देंगी समृद्धि का संदेश

Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
navraatr releted news
- दो दिन रहेगी अष्टमी तिथि
विज्ञापन

मेरठ। मां भगवती की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र इस बार भक्तों के लिए विशेष धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है। मान्यता है कि रविवार से नवरात्र का शुभारंभ होने पर मां दुर्गा गज यानी हाथी पर सवार होकर आती हैं। गज को वर्षा, अन्न-धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। दस दिनों तक चलने वाली आराधना और दो दिन अष्टमी तिथि का संयोग भी इस पर्व की विशेषता बढ़ा रहा है।
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इस बार भक्तों को नौ के बजाय दस दिन तक मां भगवती की आराधना और व्रत का अवसर मिलेगा। अष्टमी तिथि भी दो दिन रहने के कारण नवरात्रि का यह संयोग विशेष माना जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की आराधना की जाती है। 19 अक्टूबर को श्री दुर्गाष्टमी, 20 अक्टूबर को महानवमी और इसी दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार द्विस्वभाव लग्न में घटस्थापना करना शुभ माना गया है। घटस्थापना के लिए कन्या लग्न में सूर्योदय से सुबह 6:51 बजे तक, जबकि वृश्चिक स्थिर लग्न में सुबह 9:15 से 11:30 बजे तक शुभ समय बताया गया है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा। इस दौरान घटस्थापना करना विशेष शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य कौशल ने बताया कि नवरात्रि में जौ बोने की भी परंपरा है। जौ को ब्रह्म स्वरूप और पृथ्वी की पहली फसल माना गया है। घटस्थापना में कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए कलश, गंगाजल, रोली, मौली, सुपारी, लौंग-इलायची, पान, दूर्वा, सिक्के, पंचरत्न, आम या अशोक के पत्ते, नारियल, लाल कपड़ा, फूल-माला, फल, पंचमेवा और अखंड ज्योति सहित अन्य सामग्री की आवश्यकता होगी। घटस्थापना के साथ घी का दीपक जलाकर उसका भी विधि-विधान से पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed